हिम्मत शाह के निधन पर रांची में दी गई श्रद्धांजलि

रांची| भारतीय समकालीन मूर्तिकला के हिम्मत शाह के निधन पर रांची में शोक सभा का आयोजन सोमवार को किया गया। 92 साल की उम्र में उनका जयपुर में रविवार को निधन हो गया था। वरिष्ठ कलाकार रामानुज शेखर के आवास स्थान पर उनकी याद में एक श्रद्धांजलि सभा की गई। सभी ने भारतीय मूर्तिकला में उनके संबंधों को याद किया। उनकी जीवनी पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय शाह ख्यातनाम चित्रकार एमएफ हुसैन के ग्रुप के आखिरी सदस्य थे। युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, वरिष्ठ कलाकार हरे ठाकुर, रामानुज शेखर, दिनेश सिंह, विनोद रंजन और हिमाद्रि रमानी ने हिम्मत शाह के साथ जुड़ी अपनी यादों तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मौके पर रामानुज शेखर, दिनेश सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, हिमाद्रि रमाणी, विश्वनाथ चक्रवर्ती, राजीव पाठक, दीपंकर कर्माकर व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *