हरियाणा सहित 9 राज्यों में फ्यूचर मेकर कंपनी के जरिए 3 हजार करोड़ की ठगी करने के आरोपी राधेश्याम उर्फ परमगुरू के बोल बिगड़ गए हैं। उसने प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के गुरु गोस्वामी श्रीहित मोहित मराल महाराज को लेकर विवादित बयान दिया है। परमगुरू की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट पर गुरु गोस्वामी श्रीहित मोहित मराल महाराज की एक वीडियो डालकर यह बयान दिया है। कह रहा है कि यह वृंदावन के बहुत बड़े संत हैं। इनका पाखंड देखिए। इसलिए मैं कहता हूं कि पाखंड से बचो। इसके अलावा एक और वीडियो अपलोड कर उसने कहा कि जितने भी संत हुए, उनका उपदेश था कि मूर्ति पूजा नहीं करनी। मगर, आप जैसे लोगों ने दो-दो करोड़ के मंदिर बना दिए, आप संतों का ज्ञान समझ ही नहीं पाए। बता दें कि प्रेमानंद महाराज वृंदावन के बेहद चर्चित संत हैं। वह किडनी के रोग से ग्रस्त होने के बावजूद धार्मिक ज्ञान देते हैं। उनके यहां भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, सांसद रवि किशन, सांसद अनुराग ठाकुर सहित कई बड़े राजनेता, प्रमुख हस्तियां भी जाती रहती हैं। संत प्रेमानंद वृंदावन में श्रीहित राधा केलि कुंज ट्रस्ट की देखरेख में आश्रम चलाते हैं। संत प्रेमानंद राधावल्लभ संप्रदाय से दीक्षित हैं। उनके देश में लाखों प्रशंसक हैं, जो नियमित रूप से उनके प्रवचन सुनते हैं। राधेश्याम उर्फ परम गुरु जैसा वीडियो में कह रहा… 3 हजार करोड़ की ठगी करने का आरोपी राधेश्याम उर्फ परमगुरू… ——————- परमगुरु और संत प्रेमानंद महाराज से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…. हिसार के परमगुरू का फिल्मी प्रेम, बॉलीवुड एक्टर से मिला:सैयारा देख बोला- लोग 4-4 अफेयर रखते; ₹3 हजार करोड़ ठगी का आरोपी हरियाणा सहित 9 राज्यों में 3 हजार करोड़ की ठगी का आरोपी राधेश्याम सुथार उर्फ परम गुरु अब फिल्मी भी हो गया है। पहले उसने राजनीतिक लोगों से नजदीकियां बढ़ाईं और अब बॉलीवुड हस्तियों से भी मेलजोल बढ़ाने में लगा है। इसके लिए उसने बॉलीवुड फिल्में भी देखनी शुरू कर दी हैं। हाल ही में रिलीज हुई “सैयारा” मूवी थिएटर में बैठकर देखी। यहां मीडिया ने पूछा कि बाबा होकर थिएटर में मूवी देखने आए? इस पर जवाब दिया। (पूरी खबर पढ़ें) प्रेमानंद महाराज 40 साल से अपने गांव नहीं लौटे:जिस स्कूल में पढ़े, वो जर्जर; दोस्त बोले- संन्यासियों की सेवा के लिए स्कूल छोड़ देते थे गांव के बीच में शिव मंदिर, वहां पूजा करती महिलाएं। खेतों में गेहूं की कटाई चल रही है। लोग चबूतरे पर बैठे देश-दुनिया की बात कर रहे हैं। यह सीन है कानपुर के अखरी गांव का। यहां प्रेमानंद का जिक्र होते ही लोग तपाक से कहते हैं- कौन अनिरुद्ध पांडेय? वो तो यही के रहने वाले हैं। यहीं पास में उनका घर है। ये सामने के शिव मंदिर में ही तो पूजा किया करते थे। (पूरी खबर पढ़ें)