हिसार में 10 किलो से अधिक चूरा पोस्त बरामद:तरबूज से लदा ट्रक लुधियाना जा रहा था, तलाशी में तिरपाल के नीचे मिला नशा

हिसार के हांसी से बरवाला रोड पर स्थित गांव भाटला के पास पुलिस 10 किलो से अधिक नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ट्रक में डोडा पोस्त की खेप ले जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर हांसी पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने भाटला गांव के नजदीक नाकेबंदी की और कार्रवाई को अंजाम दिया। जब हांसी की तरफ से एक ट्रक आता दिखाई दिया, तो पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। ट्रक ड्राइवर की पहचान बिट्टू के रूप में हुई और हरयाऊ, जिला संगरूर (पंजाब) का निवासी है। ड्राइवर ने पुलिस के इशारे पर ट्रक रोक दिया। वह इंदौर से तरबूज लोड करके हांसी से बरवाला होते हुए लुधियाना जा रहा था। पुलिस ने जब ट्रक के केबिन की तलाशी ली, तो वहां से एक पैकेट नशीला पदार्थ बरामद हुआ। तिरपाल के नीचे छुपाया था नशा
जांच के दौरान जब ट्रक से सभी तरबूज हटाए गए, तो नीचे बिछाए गए तिरपाल के नीचे से 16 पैकिंग बरामद हुई, जिनमें नशीला पदार्थ चूरा पोस्त भरा हुआ था। तहसीलदार अनिल कुमार की मौजूदगी में जब सभी पैकिंग का वजन किया गया, तो यह 10 किलोग्राम से अधिक निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *