हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा,पंकज रूलानिया का 3 दिन रिमांड लेगी पुलिस:मनीष भामू हत्याकांड में पुलिसकर्मी और बैंककर्मी भी रहे शामिल

सीकर के चर्चित मनीष भामू हत्याकांड मामले में उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपी रविंद्र कटेवा व पंकज रूलानिया को कोर्ट में पेश किया। बख्तरबंद वाहन में पुख्ता पुलिस जाब्ते के बीच दोनों आरोपियों को सीकर के एसीजेएम कोर्ट-1 में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। इससे पहले पुलिस सोमवार को हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा को भरतपुर हाईसिक्योरिटी जेल और पंकज रूलानिया को उदयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर सीकर लाई थी। यहां गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आज प्रॉपर्टी डीलर मनीष भामू की हत्या के मामले में नामजद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब सीकर पुलिस 3 दिन तक दोनों आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ करेगी। आरोपी पक्ष की ओर से एडवोकेट सुरेश भास्कर ने पैरवी की। मामले में अब तक करीब 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कई आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। गौरतलब है कि सीकर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष भामू मर्डर केस में पुलिस ने इससे पहले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों में एक पुलिस कांंस्टेबल और एक बैंककर्मी भी शामिल था। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर को मनीष भामू कुछ आदतन बदमाशों के साथ शराब पार्टी की थी। इसके बाद आरोपी मनीष भामू (35) को उसके भाई की फॉर्च्यूनर कार में जयपुर लेकर गए। रास्ते में शराब और नशीला पदार्थ खिलाकर मार दिया था। परिजनों ने नामजद के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस जांच में हत्या साबित होने के बाद यह गिरफ्तारियां हुईं हैं, कई आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *