भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम हीरापुर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर 14 और 15 फरवरी को दो दिवसीय संगीतमय रामायण मेला का आयोजन रखा गया है। कुंजलाल साहू के अनुसार इस मेले में धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से स्थानीय श्रद्धालुओं को आनंदित किया जाएगा। इसमें उपस्थिति की अपील की गई है।


