हीरो मोटोकॉर्प जल्द लाएगी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक:विडा यूबेक्स का डिजाइन पेटेंट कराया, स्पोर्टी और मस्कुलर लुक रहेगा

हीरो मोटोकॉर्प का इलेक्ट्रिक ब्रांड ‘विडा’ (Vida) अब इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद देश के इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बाजार में उतरने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक विडा यूबेक्स (Ubex) का डिजाइन भारत में पेटेंट करा लिया है। यह एक अर्बन-फोर्स्ड (शहरों के लिए बनी) इलेक्ट्रिक बाइक होगी, जिसका लुक काफी स्पोर्टी और मस्कुलर रखा गया है। हाल ही में सामने आई पेटेंट तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि यह बाइक अब कॉन्सेप्ट से प्रोडक्शन के काफी करीब पहुंच गई है। EICMA में शोकेस हुए 4 कॉन्सेप्ट में से एक है उबेक्स
विडा ने ऑटो एक्सपो EICMA में चार इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट पेश किए थे, जिनमें से यूबेक्स एक है। बाकी तीन भी मोटरसाइकिल मॉडल्स ही थे। पेटेंट इमेज को देखकर पता चलता है कि यह एक ‘स्ट्रीटफाइटर’ स्टाइल वाली बाइक होगी। इसमें एक मोनो प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है, जिसके दोनों तरफ LED डे-टाइम रनिंग लैंप्स (DRLs) और टर्न इंडिकेटर्स लगाए गए हैं। कॉस्ट कम करने के लिए डिजाइन में कुछ बदलाव संभव
एक्सपो में दिखाए गए कॉन्सेप्ट मॉडल में USD (अपसाइड डाउन) फ्रंट फोर्क्स थे, लेकिन पेटेंट इमेज में पारंपरिक टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिखाई दे रहे हैं। जानकारों का मानना है कि कंपनी बाइक की कीमत को कम और प्रतिस्पर्धी रखने के लिए ये बदलाव कर सकती है। इसमें अलॉय व्हील्स के साथ मस्कुलर ‘फ्यूल टैंक’ जैसा सेक्शन और शार्प साइड पैनल्स दिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम बाइक का फील देते हैं। आरामदायक राइडिंग और हाई-टेक फीचर्स
बाइक की सिटिंग पोजीशन को आरामदायक और कम्यूटर-फ्रेंडली रखा गया है। इसमें सिंगल-पीस स्टेप सीट और ऊंचे हैंडलबार दिए गए हैं। तकनीकी फीचर्स की बात करें तो इसमें बड़ा TFT डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स होंगे। सुरक्षा के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। बैटरी और परफॉर्मेंस: शहरों के हिसाब से मिलेगी रेंज
पेटेंट इमेज में एक बड़ा बैटरी पैक फ्रेम के निचले हिस्से में नजर आ रहा है। उम्मीद है कि विडा इसमें हाई-कैपेसिटी बैटरी का इस्तेमाल करेगी ताकि सिटी राइडिंग में अच्छी रेंज मिल सके। इसमें मिड-माउंटेड मोटर मिलने की संभावना है, जो सीधे पिछले पहिए को पावर सप्लाई करेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके पावर आउटपुट और रेंज का खुलासा नहीं किया है। हीरो के प्रीमियम शोरूम ‘Premia’ पर मिलेगी बाइक
विडा उबेक्स की लॉन्चिंग टाइमलाइन अभी साफ नहीं है और इसे अभी तक सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान नहीं देखा गया है। जब यह बाइक लॉन्च होगी, तो इसे हीरो के प्रीमियम ‘Premia’ शोरूम्स और विडा के डेडिकेटेड आउटलेट्स के जरिए बेचा जाएगा। इसका मुकाबला रिवॉल्ट RV400 और ओला की आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स से हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *