हुड़दंग रोकने चलाया अभियान: पुलिस ने दी चेतावनी- सादगी से मनाएं होली नहीं तो जेल भेजेंगे

भास्कर न्यूज | जांजगीर होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। विशेष अभियान चलाकर बाजार में बिक रहे डरावने और भ्रामक मुखौटों को जब्त किया गया। पुलिस का मानना है कि ऐसे मुखौटे असामाजिक तत्व पहचान छिपाने और हुड़दंग या आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र की विभिन्न दुकानों की जांच की। कई दुकानों में डरावनी आकृतियों वाले मुखौटे और भ्रामक सामग्री पाई गई, जिन्हें एहतियातन जब्त कर लिया गया। पुलिस ने साफ किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि होली में कुछ शरारती लोग मुखौटे पहनकर अपनी पहचान छिपाते हैं और फिर हुड़दंग, मारपीट या छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इससे माहौल बिगड़ता है और आम लोगों में भय का वातावरण बनता है। इसी संभावना को देखते हुए पहले ही सख्ती बरती जा रही है। व्यापारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे डरावने, आपत्तिजनक या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले मुखौटे और सामान की बिक्री न करें। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानदारों पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *