हुनर का हाट समारोह का कलेक्टर ने किया शुभारंभ:100 दुकानें सजीं, महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की होगी बिक्री

वीमैंस विंग्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को समर्पित हुनर का हाट का पांचवां आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने विधिवत फीता काटकर किया। शुभारंभ करते हुए जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए हुनर का हाट महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, इसके लिए जिला प्रशासन भी पूरी मदद करेगा, ताकि यह आयोजन लगातार चलता रहे। यहां आर्थिक रूप से महिलाएं सक्षम होगी और अपने परिवार को चलाने में मदद कर सकेंगी। अध्यक्ष रश्मि टोंग्या ने बताया कि हाट का आयोजन शहर के राधारमण मेला मैदान झालावाड़ में शुरू हुआ, उपाध्यक्ष डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ, सचिव मनीषा खंडेलवाल और कोषाध्यक्ष अंतिमा जैन ने बताया कि इस बार हाट में 100 दुकानों लगी हैं। फूड, फैब्रिक, फुटवियर, विभिन्न प्रकार की हाथों से बनी ज्वेलरी, हैंडीक्राफ्ट, स्वास्थ्य और सौंदर्य संबंधी उत्पादों बिक्री होगी। मीडिया हेड पूनम रौतेला ने बताया कि राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों से भी प्रतिभाशाली महिलाएं हाट में दुकान लगा रही हैं। झालावाड़ और झालरापाटन की स्थानीय महिलाओं के अलावा कोटा, बूंदी, छीपाबड़ोद, खानपुर, रामगंजमंडी, अजमेर, किशनगढ़, इंदौर, सारंगपुर, सूरत, जयपुर, सीकर, मुंबई और ग्वालियर से भी बड़ी संख्या में महिलाएं हुनर का हाट में शामिल हुई है। साड़ी ज्वेलरी की दुकान चलाने वाली महिला वर्षा शर्मा और अनामिका शर्मा ने बताया कि महिलाओं को इस तरह का प्लेटफार्म मिलने से उनके उत्पादों को बेचने में मदद मिलती है। उनके साड़ी और ज्वेलरी जैसे कार्य से दर्जनों महिलाएं घर से अपना रोजगार चला रहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *