अमृतसर| शहर का हुसैनपुरा ब्रिज इन दिनों खस्ताहाल स्थिति में है और किसी भी समय हादसे का कारण बन सकता है। ब्रिज की सड़क कई जगहों से टूट चुकी है, जिससे रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिज के नीचे रेलवे लाइनों के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली की तारें गुजरती हैं, जो खतरे को और बढ़ा देती हैं। इसके अलावा ब्रिज की दोनों साइडों में बनी दीवारें भी काफी खराब हो चुकी हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सावधानी बोर्ड लगाए हैं और साइडों में जालीदार लोहे की चादरें लगाई गई हैं, ताकि लोग वहां खड़े न हों। बावजूद इसके, ब्रिज की समुचित मरम्मत नहीं की जा रही, जिससे लोगों में रोष बना हुआ है। – नरेश जौहर, निवासी रानी का बाग।


