रायगढ़| राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सीएमएचओ कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत ने समय पर जांच और उपचार पर जोर देते हुए उच्च जोखिम समूहों व गर्भवती महिलाओं की अनिवार्य स्क्रीनिंग के निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


