हेलमेट नहीं लगाने वाले 1613 चालकों का ई चालान कटा

क्राइम रिपोर्टर| भिलाई जिले में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। शहर के पांच प्रमुख चौक-चौराहों पर बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले 1613 चालकों के ई-चालान काटे गए। मॉडिफाइड सायलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने बताया कि हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रिपल सवारी, तेज गति, गलत दिशा, नो-पार्किंग सहित सभी नियमों पर कड़ी निगरानी है। फरवरी में 2952 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई। भुगतान नहीं करने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, अन्यथा प्रकरण न्यायालय भेजे जाएंगे। मॉडिफाइड सायलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट (सीजी 07 सीवाई 4558) के चालक कमल कुमार रजक पर धारा 182(ए) के तहत 5000 रुपए का चालान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *