हेलमेट पहनकर आना होगा सरकारी कर्मचारियों को:सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन का अनूठा प्रयास, बिना हेलमेट नहीं मिलेगी एंट्री

बीकानेर में सड़क हादसों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने अपने कर्मचारियों व अधिकारियों को दुपहिया वाहन पर आने पर हेलमेट पहनकर ही आना होगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने सभी विभागों को आदेश दिया है। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने सभी विभागों और उनके अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वो अपने अपने कर्मचारियों को कर्मचारियों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार इत्यादि चलाते वक्त सीट बैल्ट लगाएं। राज्य में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले चालकों में जान-माल की क्षति अधिक होती है। इसके तहत 1 से 31 जनवरी तक ‘सड़क सुरक्षा माह’ आयोजित किया जा रहा है। जिसकी थीम ‘परवाह’ है। इसके मद्दनेजर उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों से आग्रह किया है कि वे अपने अधीनस्थ कार्मिकों को हेलमेट और सीट बैल्ट का उपयोग करने के लिए पाबंद करें। बिना हेलमेट वाहन चालकों को कार्यालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दें। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने के लिए भी प्रेरित करें। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी के प्रयासों से ही सड़क दुघर्टनाओं में कमी के साथ जान-माल में कमी लाई जा सकेगी और ‘सड़क सुरक्षा जन जाग्रति अभियान’ का सफल बनाया जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *