गुजरात के पोरबंदर में हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए कैप्टन सुधीर यादव का पार्थिव शरीर मंगलवार को लखनऊ पहुंचा। थोड़ी देर में कानपुर शहर के श्यामनगर में उनके घर लाया जाएगा। यहां 4 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके बाद एयरफोर्स स्टेशन ले जाया जाएगा। यहां रातभर पार्थिव शरीर रखा जाएगा। फिर कल बुधवार सुबह एयरफोर्स स्टेशन से पार्थिव शरीर सुधीर के पैतृक गांव कानपुर देहात के मैथा स्थित हरकिशनपुर ले जाया जाएगा। इसके बाद बिठूर में गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।


