हेल्थ प्लस:फोर्टिस हॉस्पिटल में रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन

जालंधर| फोर्टिस हॉस्पिटल जालंधर में एडवांस्ड न्यूरोसर्जिकल और स्पाइन केयर के तहत रीढ़ की हड्डी की गंभीर चोटों के दो जटिल मामलों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय महिला, जिसे गिरने के कारण सर्वाइकल स्पाइन में गंभीर फ्रैक्चर हुआ था, की सफल सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद मरीज की पूरी न्यूरोलॉजिकल रिकवरी हुई। दूसरे मामले में 30 वर्षीय पुरुष को कॉडा इक्विना सिंड्रोम की समस्या थी। उसका इलाज मिनिमली इनवेसिव सर्जरी के माध्यम से किया गया, जिससे उसकी चलने-फिरने की क्षमता दोबारा बहाल हो गई। इन दोनों सर्जरी का नेतृत्व डॉ. संदीप कुमार कुंडल और उनकी टीम ने किया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, इन सफल ऑपरेशनों ने मिनिमली इनवेसिव स्पाइन सर्जरी और एडवांस्ड न्यूरोसर्जिकल उपचार में संस्थान की विशेषज्ञता को दर्शाया है। अस्पताल में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मरीजों को कम समय में बेहतर और विश्वस्तरीय उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *