हैदराबाद में रेप से बचने चलती ट्रेन से कूदी लड़की:लेडीज कोच में अकेला पाकर आरोपी ने पकड़ा था; सिर और हाथ में लगी चोट

हैदराबाद में एक लड़की ने रेप से बचने के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। उसे सिर, हाथ, चेहरे और कमर में चोट आई है। रेलवे ट्रैक के किनारे घायल पड़ी लड़की को कुछ लोगों ने देखा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना 22 मार्च की है। GRP के मुताबिक लड़की सिकंदराबाद स्टेशन से मेडचल के लिए एमएमटीएस (मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सर्विस) ट्रेन के लेडीज कोच में सफर कर रही थी। तभी उसे अकेला पाकर आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। GRP ने आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई हैं। ये टीमें सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीद गवाहों, खुफिया जानकारी और बाकी सबूतों की तलाश कर रही हैं। फोन ठीक करवाकर लौट रही थी लड़की लड़की प्राइवेट कंपनी में काम करती है। उसके फोन का डिस्प्ले खराब हो गया था। जिसे ठीक करवाने के लिए वह मेडचल से सिकंदराबाद आई थी। एमएमटीएस ट्रेन के लेडीज कम्पार्टमेंट में उसके अलावा 2 और महिलाएं थीं। दोनों महिलाएं अलवल स्टेशन पर उतर गईं। इसके बाद वह व्यक्ति उसके पास आया और सेक्शुअल फेवर की मांग की। लड़की के इनकार करने पर उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि लड़की बुरी तरह से डर गई थी कि आरोपी उसका रेप करेगा, इसलिए वह ट्रेन से कूद गई।अगर लड़की आरोपी को देखती है तो वह उसे पहचान लेगी। फिलहाल पुलिस ने लड़की की की शिकायत के आधार पर BNS की धारा 75 (महिला की शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 131 (आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गर्भवती महिला को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के कटपडी के पास 6 फरवरी, 2025 को एक 36 वर्षीय गर्भवती महिला को यौन उत्पीड़न का विरोध करने पर चलती ट्रेन से बाहर धकेल दिया गया था। जिसके बाद वह गंभीर रुप से घायल हो गई थी। —————— ये खबर भी पढ़ें… फरीदाबाद में सहेली के घर गई नाबालिग से रेप:घर पर अकेला पाकर युवक ने उठाया फायदा, परेशान रहने पर घरवालों ने की बात फरीदाबाद के खेड़ीपुल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी पिछले कुछ दिनों से काफी चुपचाप और परेशान नजर आ रही थी। जब परिजनों ने उससे बात की, तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *