हैबोवाल: पतंग उड़ाते समय छत से गिरा 10 साल का टिंकू, इलाज के दौरान मौत

लुधियाना| हैबोवाल इलाके में पतंग उड़ाते समय एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर की छत से अचानक नीचे गिर गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव बलोके हैबोवाल निवासी टिंकू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार टिंकू के पिता सुनील एक कंपनी में मजदूरी करते हैं और परिवार में दो बेटे व एक बेटी हैं। टिंकू पांचवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर टिंकू घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अचानक नीचे गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत डीएमसी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान वीरवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *