हॉकी के ट्रायल में 190 खिलाड़ी पहुंचे, 48 चयनित

जालंधर| केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा चार से 15 मई तक बिहार में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंजाब टीम के ट्रायल करवाए गए। पहली बार लड़कों से ज्यादा लड़कियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इनमें 100 लड़कियों और 90 लड़कों सहित कुल 190 खिलाड़ी पहुंचे। वहीं कुल 48 को चयनित किया गया। अब लड़कों का कोचिंग कैंप सुरजीत हॉकी स्टेडियम और लड़कियों का कोचिंग कैंप मोहाली में 17 अप्रैल से 2 मई तक होगा। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जैसे ही गेम्स को लेकर हॉकी का फिक्सचर जारी होगा और पंजाब की टीम अपने मैच शैड्यूल के मुताबिक ही पंजाब से बिहार के लिए रवाना होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *