हॉस्पिटल के बाहर युवकों से मारपीट करने वाला हेड-कॉन्स्टेबल गिरफ्तार:पिस्टल दिखाकर धमकाया था,वाहन में तोड़फोड़ की थी; फरार था

केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने निलंबित हेड कॉन्स्टेबल राजेश मीणा को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर राजकीय जिला अस्पताल के बाहर दो युवकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ और सरकारी पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। 5 जनवरी की रात को की थी मारपीट
सापुण्दा निवासी ओमप्रकाश गुर्जर ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 5 जनवरी की रात करीब 12:30 बजे वह अपने भाई मनीष गुर्जर के साथ केकड़ी अस्पताल में उपचार के लिए आया था। हॉस्पिटल के बाहर एक होटल पर चाय पीते समय एक सफेद गाड़ी में दो-तीन लोग पहुंचे। इनमें से एक पुलिस वर्दी में था, जिसकी पहचान हेड कॉन्स्टेबल राजेश मीणा के रूप में हुई, जबकि अन्य दो सिविल ड्रेस में थे। आरोप है कि आरोपियों ने आते ही दोनों भाइयों के साथ हॉकी और लकड़ी से मारपीट की। शोर मचाने पर उनकी कार में भी तोड़फोड़ की गई। पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी
बाद में सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कुछ देर बाद राजेश मीणा अपने साथियों के साथ थाने पहुंचा और वहां भी मारपीट की। इस दौरान उसने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी को किया गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया था। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। … यह भी पढ़ें केकड़ी सदर थाने का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड:मारपीट कर पिस्टल से फैलाई दहशत, कार में तोड़फोड़ की; सिटी थाने में मामला दर्ज अजमेर जिले के केकड़ी के सदर थाने में पोस्टेड हेड कॉन्स्टेबल राजेश मीणा को सस्पेंड कर दिया है। मीणा ने राजकीय हॉस्पिटल के सामने लोगों से मारपीट की और पिस्टल दिखाकर दहशत भी फैलाई। साथ ही कार में तोड़फोड़ कर थाने में भी मारपीट की। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *