हॉस्पिटल के बेसमेंट में गार्ड की मौत, परिजनों का आरोप- करंट से हुई मौत

बरियातू रोड स्थित पेनेसिया हॉस्पिटल में तैनात सुरक्षा गार्ड की सोमवार की दोपहर अस्पताल बिल्डिंग के बेसमेंट में मौत हो गई। मृत महेंद्र साव खेलगांव स्थित बांधगाड़ी का रहने वाला था। टॉप वन सिक्यूरिटी एजेंसी की ओर से उपलब्ध कराए गए सुरक्षा गार्ड की मौत का कारण अबतक अस्पताल प्रबंधन स्पष्ट नहीं कर पाया है। वहीं मृतक की पत्नी प्र​मिला देवी मौत होने की वजह बेसमेंट में उसे करंट लगना बता रही है। प्रमिला देवी ने मंगलवार को यह आरोप लगाते हुए सदर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि बेसमेंट में पानी जमे होने की वजह से करंट आ रहा था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिजनों को शव सौंप दिया गया है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा है कि गार्ड की मौत कैसे हुई, यह अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। डायरेक्टर ने यह भी कहा कि करंट से मौत होने की बात ही नहीं है। बेसमेंट में इले​क्ट्रिक वायर ही नहीं है तो करंट कहां से आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *