हॉस्पिटल के मालिक का अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 90 लाख:वॉटसएप पर वीडियो भेजकर डिमांड की; स्टाफ के 4 नर्सिंग कर्मचारी डिटेन

भीलवाड़ा में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के मालिक का उसी के स्टाफ ने अश्लील वीडियो बना लिया। दूसरे नंबर से मालिक को वॉटसएप पर वीडियो भेजा और 90 लाख रुपए की डिमांड की। लगातार धमकियों से परेशान हॉस्पिटल संचालक ने पुलिस को शिकायत सौंपी। घटना की शुरुआत दिसंबर, 2025 से हुई। सीओ सिटी माधव उपाध्याय का कहना है कि मामले में आज बुधवार को हॉस्पिटल के ही 4 नर्सिंग स्टाफ को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। वॉटसएप भेजा वीडियो, फिर पैसों की डिमांड की
जानकारी के अनुसार- शहर के थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के मालिक और सीनियर डॉक्टर को उसी के हॉस्पिटल में काम करने वाले स्टाफ ने एक महिला नर्सिंगकर्मी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसका स्टाफ ने वीडियो बना लिया। स्टाफ ने दूसरे नंबर से मालिक के वॉटसएप नंबर पर एक 10 सेकंड का वीडियो भेजा और वायरल नहीं करने की शर्त पर 90 लाख रुपए की डिमांड की। इससे डॉक्टर घबरा गया। फिर डॉक्टर और ब्लैकमेलर के बीच सौदेबाजी हुई, जिसमें ब्लैकमेलर ने 90 लाख से घटाकर 60 लाख रुपए कर दिए। लेकिन डॉक्टर ने 30 लाख रुपए की पेशकश की। हालांकि ब्लैकमेलर 60 लाख रुपए की मांग पर ही अड़े रहे। लगातार धमकियों से परेशान डॉक्टर शहर के एक पुलिस थाने पहुंचा और शिकायत दी। हॉस्पिटल के स्टाफ पर ही जताया था शक डॉक्टर ने शिकायत में संदेह जताया कि वीडियो बनाने वाले हॉस्पिटल स्टाफ के सदस्य हो सकते है, क्योंकि उन्हें ही हॉस्पिटल में आने- जाने का पूरा एक्सेस है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया कि ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी हॉस्पिटल के ही 4 नर्सिंग कर्मचारी है। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के मोबाइल की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *