हॉस्पिटल मालिक के घर हुई चोरी का खुलासा:नौकरानी ने चुराए थे 35 लाख के सोने-चांदी और डायमंड के गहने;गिरफ्तार

अलवर में हॉस्पिटल मालिक के घर हुई चोरी का खुलासा सदर थाना पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर के घर पर काम करने वाली केयर टेकर नेपाली महिला पूनम को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से सोने-चांदी के जेवरों के साथ-साथ डायमंड के गहने भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस फिलहाल मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। मामला अपनाघर शालीमार में रहने वाले डॉ लवेश के घर का है। दरअसल, 9 फरवरी को हरीश हॉस्पिटल के मालिक डॉ. लवेश गुप्ता ने सदर थाने में अपने घर से कीमती सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उन्होंने घर की केयर टेकर नेपाली महिला पूनम और एक अन्य युवक संदीप को नामजद किया था। डॉ. लवेश गुप्ता ने बताया कि रविवार 8 फरवरी को उनकी शादी की सालगिरह थी और वे पत्नी आकृति गुप्ता के साथ दिल्ली गए हुए थे। दिल्ली जाते समय ही उनकी पत्नी का कुछ सामान गायब था, लेकिन उन्होंने सोचा कि वापस लौटने पर जांच करेंगे। जब वे घर लौटे तो घर से और भी सामान गायब मिला। इसके बाद जब गहनों की जांच की गई तो सोने की अंगूठी, चूड़ियां, झुमके सहित अन्य जेवर गायब पाए गए। इस पर शक घर में काम करने वाली केयर टेकर महिला पर गया, जो शालीमार क्षेत्र में रहती है और मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि करीब 20 दिन पहले ही महिला को बच्चों की देखभाल के लिए रखा गया था। महिला के आने के बाद घर से छोटी-छोटी चीजें गायब होने लगीं, जो धीरे-धीरे बड़ी चोरी में बदल गई। घर से महंगे जींस, बूट और पेंट भी चोरी हो गए। शुरुआत में ऐसा लगा कि कम जेवर चोरी हुए हैं, लेकिन बाद में जांच में बड़ी चोरी का खुलासा हुआ। रिपोर्ट दर्ज होते ही सदर थाना पुलिस ने महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से अब तक 35 लाख रुपये के सोने, चांदी और डायमंड के जेवर बरामद किए हैं। फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। बरामदगी 1 जोडी कंगन (सोने व डायमंड), 1 जोडी पायल चांदी, 1 सोने का ब्रेसलेट, 2 चैन सोने की, 1 अंगुठी (सोने व डायमंड), 2 जोडी ईयररिंग (सोने व डायमंड), 1 गले का लोकेट (सोने व डायमंड) एवं मंहगे कपडे करीब 30 नग एवं मंहगे जुते 4 जोडी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *