होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की बैठक में चट्ठा को लाइफ टाइम प्रधान बनाने का ऐलान

भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अहारा की बैठक स्थानीय स्वागत होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता रणधीर सिंह, भूपेंद्र सिंह और एपीएस चट्ठा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई। मारे गए पर्यटकों की याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। प्रस्ताव में केंद्र सरकार से पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ आर-पार की जंग लड़ने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि इस आतंकी घटना से होटल उद्योग पर गहरा असर पड़ा है।बैठक में पैटर्न भूपेंद्र सिंह ने चेयरमैन रणधीर सिंह के समक्ष रख प्रस्ताव में मौजूदा प्रधान एपीएस चड्ढा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया कि चट्ठा 26 साल से अहारा का सफल नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी मेहनत लगन एवं ईमानदारी की बदौलत आज नॉर्थ इंडिया के होटल एवं रेस्टोरेंट में अहारा का नाम प्रथम स्थान पर है । शहर की गतिविधियों के कारण नॉर्थ इंडिया में इस संगठन को बेस्ट संगठन करार दिया गया है। पैटर्न भूपेंद्र सिंह ने कहा कि चड्ढा की गतिविधियों और समर्पित भावना के तहत उन्हें इस संगठन का लाइफ टाइम प्रधान बनाने का सर्व समिति से फैसला लिया गया है इस मौके पर महासचिव एवं उप प्रधान पियूष को कपूर तथा अन्य ने फैसले का समर्थन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *