होटल कर्मचारी के घर चोरी की वारदात:छत से घर में घुसकर सोने के जेवर और नगदी चुराई, मकान मालिक ने दी सूचना

अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र के ईदगाह कॉलोनी स्थित घर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने किराए पर रहने वाले होटल कर्मचारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। छत के रास्ते से घर में घुसकर ताले तोड़ते हुए सोने के जेवरात और नगदी सहित दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक की ओर से पीड़ित को इसकी सूचना दी गई। पीड़ित की शिकायत पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित अब्दुल रहमान ने बताया कि वह ईदगाह कॉलोनी में रहता है। दो-तीन दिन होटल में काम होने से वह घर पर नहीं आया था। मकान मालिक भी अपने रिश्तेदारों के घर गया हुआ था। जब वह वापस पहुंचे तो उन्होंने घर के ताले टूटे होने की सूचना दी थी। पीड़ित ने बताया कि वह घर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे। छठ के रास्ते से कर घर में घुसे थे। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर से नगदी, सोने की चेन, कान की बालियां और बर्तन सहित अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *