अंबिकापुर | देवीगंज रोड स्थित होटल पंचशील के पास झाड़ी में आग लग गई। सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान दूसरी सूचना मिली कि थाना गांधी नगर क्षेत्र के राइस मिल रोड स्थित कृष्णा नगर में काशीनाथ यादव के घर में आग लग गई है। फायर टीम तुरंत वहां पहुंची। घर में रखे गैस सिलेंडर और अन्य सामान जलने लगे थे। टीम ने समय रहते आग बुझा दी। दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।


