होटल मालिक की हत्या के 3 आरोपी हिरासत में:अन्य आरोपियों की तलाश में छह टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दे रही दबिश

चूरू के बीदासर में होटल मालिक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है। गठित टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए चूरू एजीटीएफ, डीएसटी, छापर, सांडवा, बीदासर और सुजानगढ़ सदर की छह टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधीक्षक जय यादव स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं और हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए तीनों नामजद आरोपियों को चूरू जिले से बाहर से पकड़ा गया है। पुलिस की अन्य टीमें भी लगातार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात बीदासर स्थित होटल ‘द रॉयल ट्रीट’ में तीन बदमाशों ने घुसकर फायरिंग की थी। इस घटना में होटल मालिक मुनीराम मंडा की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन भी किया था, लेकिन पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक मुनीराम मंडा के भाई की रिपोर्ट पर हत्या का नामजद मामला दर्ज किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *