होटल में आया साढ़े तीन फीट लंबा कोबरा सांप:रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ ,युवक बोला-डंसने के बाद 30 मिनट में हो सकती है मौत

जालोर शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी होटल में शनिवार सुबह कोबरा सांप घुस आने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर ने मौके पर पहुंचकर करीब 10 मिनट में सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार जालोर के बागोड़ा रोड स्थित एक निजी होटल में शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन फीट लंबा कोबरा सांप घुस गया था। सांप को देखते ही होटल में मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल गए। होटल स्टाफ ने तुरंत स्नेक कैचर को सूचना दी। जालोर में वन विभाग की ओर से सांप पकड़ने के लिए टीम नहीं होने से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। टीम नहीं होने से लोगों को निजी स्नैक कैचर को पैसा देकर बुलाना पड़ता हैं। यह खबर भी पढ़ें… जालोर में घर में घुसा कोबरा से भी जहरीला सांप:दहशत में बाहर भागा परिवार, रेस्क्यू के बाद पहाड़ी में छोड़ा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *