होटल में कॉल गर्ल की मौत, 1 लड़की-2 कस्टमर गिरफ्तार:बोले-2 रूम लिए, शराब पार्टी के बाद अपने कमरे में गए; लड़कियों में झगड़ा हुआ था

जमशेदपुर में एक युवती की पंखे से लटकी लाश मिली है। मृतका का नाम आजाद बस्ती की रहने वाली रुखसार बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने एक लड़की समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक लड़की और दो कस्टमर हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान ऋतुराज कुमार सिंह, पंकज कुमार के रूप में हुई है। लड़की का नाम दीपा कुमारी है। बताया जा रहा है कि चारों ने साकची थाना क्षेत्र स्थित होटल अल डोराडो में शराब पार्टी कर रहे थे। पार्टी के बाद दोनों लड़के और लड़कियां अलग-अलग कमरे में चले गए। इसी बीच दोनों लड़कियों के बीच लड़ाई होने लगी। हालांकि, लड़ाई क्यों हुई इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 504-506 से शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। घटना साकची थाना क्षेत्र का है। शराब पार्टी के लिए होटल के दो कमरे बुक किए हिरासत में लिए गए एक युवक ने बताया, ‘रविवार रात नौ बजे सभी होटल पहुंचे। वहां हमने दो कमरे बुक कराए। इसके बाद हमलोगों ने शराब पार्टी की। पार्टी के बाद दोनों लड़कियां अपने कमरे में चली गईं।’ थोड़ी देर बाद दोनों लड़कियां आपस में लड़ने लगीं। इसके बाद हमने लड़की उपलब्ध कराने वाले ब्रोकर को फोन किया। कहा- दोनों अपने में ही लड़ रही हैं। हमलोग चले जाएंगे। तभी एक लड़की ने भीतर से कमरा बंद कर लिया। इसके बाद दरवाजा नहीं खुला।’ वहीं, मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड की रहने वालीदीपा ने बताया, रात में शराब पीने के बाद सभी हंगामा करने लगे थे। जिसके बाद मैं वहां से चली गई थी। दीपा के मुताबिक, रूखसार से उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उसने ही उसे होटल में बुलाया था। चारों ने बुक किए थे दो कमरे सिटी डीएसपी सुनील चौधरी के मुताबिक, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। कमरे में जांच पड़ताल के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। कमरे से शराब की बोतल समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। सुनील चौधरी ने बताया, ‘होटल में कमरा नंबर 504-506 बुक किया गया था। एक कमरे में दो युवक ऋतुराज कुमार सिंह और पंकज कुमार थे। वहीं दूसरे कमरे में रुखसार और उसकी दोस्त दीपा दीप रुकी हुई थी।’ CCTV फुटेज की जांच कर रही पुलिस पुलिस होटल के CCTV फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही होटल के दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, साकची आम बगान क्षेत्र के कई होटलों में नियमों की अनदेखी की जाती है। युवक-युवतियों को बिना जांच किए कमरे दिए जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *