होटल में मारपीट में युवक की मौत, बाप-बेटा गिरफ्तार:पैसों के विवाद में पीटा था, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा था दम

हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी थाना क्षेत्र में पैसों के विवाद को लेकर एक होटल में हुई मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान पवन सिंह (निवासी 4 केएसपी, टिब्बी) के रूप में हुई है, जिसकी बीकानेर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। थानाधिकारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गी (37) और उसके बेटे दीपक उर्फ दीपू (19) निवासी वार्ड नंबर 2, टिब्बी को गिरफ्तार किया। यह मामला 6 फरवरी को जगजीत सिंह निवासी 18 एलएलडब्ल्यू (बी) द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट से संबंधित है। गुप्तांगों पर गंभीर चोटें पहुंचाईं थी
परिवादी ने बताया कि 18 जनवरी की रात उसका साला पवन सिंह पैसों के लेन-देन को लेकर टिब्बी स्थित जग्गी होटल पर गया था। वहां होटल मालिक जग्गी और उसके बेटे दीपक के साथ उसका विवाद हो गया। परिवादी के आरोप के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पवन के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके गुप्तांगों पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। पिता ने पहुंचाया था अस्पताल
घटना की सूचना मिलने पर पवन के पिता जोगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उसे टिब्बी अस्पताल ले गए। पवन की हालत गंभीर होने के कारण उसे पहले हनुमानगढ़ और फिर बीकानेर रेफर किया गया। 18 फरवरी 2026 को इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई। इसके बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई।
हत्या का मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। अब पुलिस ने दोनों बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *