होटवासी में चार मंदिरों के संचालन के लिए समिति का गठन

रांची| होटवासी में नवनिर्मित चार मंदिरों के रख-रखाव और धार्मिक कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संचालन समिति का गठन किया गया। रविवार को आयोजित मोहल्लावासियों की बैठक में सर्वसम्मति से राजदेव साहू, सुशील कुमार देव और कपिलदेव सिंह को मुख्य संरक्षक बनाया गया। जय मंगल प्रसाद को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार सहाय और प्रेमशंकर प्रेमी मनोनीत हुए। सचिव की जिम्मेदारी सुनील कुमार सिंह को सौंपी गई, जबकि उप सचिव के रूप में ललन कुमार सिंह व मृत्युंजय कुमार चयनित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *