भास्कर न्यूज | जालंधर शहीद ऊधम सिंह वेलफेयर सेवा सोसाइटी लम्मा पिंड की अहम बैठक मोहल्ला न्यू विनय नगर में जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नण मुख्य सचिव शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्षता में हुई। बैठक की कार्यवाही सोसाइटी के चेयरमैन रणजीत सिंह राणा ने की। उन्होंने बताया कि शहीद ऊधम सिंह वेलफेयर सेवा सोसाइटी की ओर से 14वां महान होला मोहल्ला लंगर श्री आनंदपुर साहिब की पावन धरती पर मनाने जाने वाली संगतों की आमद के लिए दिन-रात लम्मा पिंड, सुच्ची पिंड नेशनल हाईवे पर 2 से 7 मार्च तक लगाया जाएगा। रोजाना फ्री मेडिकल कैंप भी लगेंगे। यहां क्षेत्र इंचार्ज जालंधर उत्तरी हरिंदर सिंह ढींडसा, जत्थेदार बाबा कुलवंत सिंह, जगजीत सिंह ट्रांसपोर्टर, महिंदर सिंह, दलजीत सिंह, सतिंदर सिंह पीता, हकीकत सिंह सैणी, पलविंदर सिंह भाटिया, जगजीत सिंह खालसा, बहादर सिंह, सतनाम सिंह, जोगिंदर जंबा मौजूद थे।


