होलिका दहन की रात घर लौट रहे युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, बोलेरो कैंपर की टक्कर बाइक के उड़े परखच्चे

जैसलमेर में होलिका दहन की रात 11 बजे घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी स्थित बाईपास पुलिया पर रॉन्ग साइड से आ रही बाइक की बोलेरो कैंपर से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में काहला निवासी मोहन नाथ की इलाज के लिए ले जाते समय देचू के पास मौत हो गई, जबकि उसका साथी दलपत नाथ गंभीर रूप से घायल है और जोधपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। देवीकोट से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार काहला गांव निवासी दलपत नाथ (20) पुत्र सुमार नाथ और मोहन नाथ (25) पुत्र तेज नाथ देवीकोट से जैसलमेर होते हुए बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सांवल कॉलोनी ओवरब्रिज पुलिया पर पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को राजकीय जवाहर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया। जोधपुर ले जाते समय देचू के पास मोहन नाथ ने दम तोड़ दिया, जबकि दलपत नाथ का एमडीएम अस्पताल, जोधपुर में गंभीर हालत में इलाज जारी है। रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह शहर कोतवाल सुरजाराम जाखड़ ने बताया कि प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पुलिया पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रही थी, जिससे सामने से आ रही बोलेरो कैंपर से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया है और वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद सौंपा जाएगा शव पुलिस ने मृतक मोहन नाथ का शव मॉर्च्युरी में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम् की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *