होलिका दहन पर नयापुरा क्षेत्र में आदर्श होली उत्सव के कार्यक्रमों में झांकियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नयापुरा थाना के पास आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में काफी लोग शामिल होते है। ऐसे में होलिका दहन को देखते हुए कोटा में ट्रेफिक को डायवर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस के अनुसार शाम को कार्यक्रम शुरू होने से होली दहन तक उम्मेद पार्क सर्किल, रेणी फाटक, सांधी धर्मशाला से नयापुरा थाने की तरफ समस्त प्रकार के वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। झांकिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने आने वाले लोग अपने वाहनो को सांघी धर्मशाला के सामने पार्क कर सकेगें। रेलवे स्टेशन, अदालत चौराहा की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिन्हें रामपुरा, गुमानपुरा की तरफ जाना है, वे वाहन चालक सांघी धर्मशाला से सूचना केन्द्र, अण्टाघर चौराहा, जेडीबी. डीबी. कॉलेज के सामने होकर जाएंगे। रामपुरा, गुमानपुरा की तरफ से आकर अदालत चौराहा, सिविल लाईन्स, रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन अग्रसेन सर्किल से जे. डी. बी. कॉलेज के सामने अण्टाघर चौराहा होकर जाएंगे। बोरखेडा, एस. पी. ऑफिस की तरफ से आकर नयापुरा, बून्दी की तरफ जाने वाले हल्के एवं यात्री वाहन अण्टाघर चौराहा, जे. डी. बी. कॉलेज, स्टेडियम गेट से होते हुए सीबी गार्डन के सामने से अग्रसेन सर्किल होकर नयापुरा बून्दी रोड़ की तरफ जाएंगे। बून्दी रोड़, चम्बल पुलिया की तरफ से आकर बोरखेडा, बॉरा की तरफ जाने वाले हल्के एवं यात्री वाहन अग्रसेन सर्किल, सीबी. गार्डन, जेडीबी. कॉलेज के सामने से शहीद स्मारक स्लिप लेन होते हुए ग्लोब सर्किल से अण्टाघर चौराहा अन्डर पास होते बारां रोड की तरफ जाएंगे। बून्दी, बारां एवं कैथून की तरफ से आने वाले भारी वाहनों की शाम से देर रात तक एंट्री बंद रहेगी।


