चंदनकियारी | चंदनकियारी स्थित होलीक्रॉस स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए विशेष समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्या सिस्टर कमला पाल तथा मुख्य अतिथि विधायक पुत्र मुकेशकांत रजक ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 11वीं तक के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय के शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की। समारोह के दौरान स्वागत नृत्य, समूह गीत तथा संथाली नृत्य की प्रस्तुति दी।


