होली उत्सव की तैयारियां मुकम्मल

हंबड़ां रोड स्थित श्री गोविंद गोधाम में आगामी 4 मार्च बुधवार को आयोजित होने वाले भव्य होली उत्सव को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस विशेष बैठक में समागम की व्यवस्थाओं और सेवादारों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य सुंदरदास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा, बसंत कुमार और वीडीसी मेंबर सोनी वालिया ने बताया कि उत्सव में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार सुरक्षा और सुविधा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रबंधन ने बताया कि भीड़ के मद्देनजर मंदिर के साथ लगते फार्म हाउस में 7 एकड़ के विशाल क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। दिव्य आकर्षण और कार्यक्रम बुधवार सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस उत्सव में दिव्य दर्शन, रास लीला, फूलों की होली, महा संकीर्तन और प्रसाद वितरण मुख्य आकर्षण होंगे। बैठक में जतिंदर गुप्ता, सुपरिंटेंडेंट परवीन कुमार, प्रिंस सरीन, गोविंद राम, वीके मित्तल, बोनी कपूर और नितिन गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *