‘होली का त्योहार देता है भाईचारे का संदेश’:कलेक्टर ने हर्बल रंगों के उपयोग की अपील की

झालावाड़ में धुलंडी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी है और सद्भाव व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया है। एक वीडियो संदेश जारी कर कलेक्टर ने कहा कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने जोर दिया कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से हर्बल रंगों का उपयोग करने, पानी बचाने, स्वच्छता और कानून-व्यवस्था का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से पर्व मनाने का आग्रह किया। जिले में इस बार होली का पर्व दो दिन मनाया जा रहा है। झालावाड़ जिला मुख्यालय पर अधिकांश लोग 4 मार्च को धुलंडी मना रहे हैं, जबकि कुछ लोग पहले ही रंग खेल चुके हैं।
झालावाड़ से 7 किलोमीटर दूर झालरापाटन शहर में 3 मार्च को धुलंडी मनाई गई। इसी प्रकार, जिले के अंतिम छोर पर स्थित उन्हेल नागेश्वर में आगामी दिनों में रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। जिले में होली के त्योहार के रंग और तिथियां अलग-अलग नजर आ रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *