होली की खर्ची नहीं देने पर अधेड़ की हत्या:रास्ते में रोककर होली की खर्ची मांगी, नहीं दी तो लाठी मारकर की हत्या

पाली में होली की खर्ची नहीं देना एक अधेड़ को उस वक्त महंगा पड़ गया। जब आरोपियों ने उनके सिर पर लाठी से वार कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया और आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना से गुस्साएं मृतक के परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े है। मौके पर पुलिस जाप्ता सुरक्षा को लेकर तैनात किया गया है।
ASP जयसिंह तंवर ने बताया कि पाली जिले के बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के बडलिया बेरा निवासी 40 साल के भूराराम पुत्र जगराम सीरवी और केर खेड़ा गांव निवासी 51 साल के जसवंत सिंह पुत्र सूमेर सिंह बाइक लेकर बुधवार दोपहर को केलवाज से हरियामाली जा रहे थे। रास्ते में सारंगवास गौशाला के पास तीन- चार लोग मिले। जिन्होंने उनकी बाइक रूकवाई और होली होने से खर्ची के रूप में रुपए मांगें। जसवंत सिंह ने देने से मना कर दिया। इससे वे गुस्सा हो गए और जसंवतसिंह के सिर पर लाठी दे मारी। जिन्हें इलाज के लिए बगड़ी हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। औरा आरोपियों की तलाश में दो टीमें गठित कर रवाना की। बॉडी मोर्चरी में रखवाई है। इधर मृतक के परिजन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। सुरक्षा को लेकर मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *