रायगढ़| जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने होली पर शराब दुकानें खोलने के निर्णय का विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि इस दिन नशे की वजह से आपराधिक घटनाएं बढ़ती हैं और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की आशंका रहती है। नई आबकारी नीति के तहत पूर्व के 7 शुष्क दिवसों में से 3 (30 जनवरी, होली और मोहर्रम) हटाए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा कलेक्टरों को विशेषाधिकार दिया गया है।


