रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में मंदिर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी ने होली में पार कर दिया। ट्रक मालिक ने पुलिस में शिकायत की, तो चार घंटे बाद आरोपियों को महासमुंद पुलिस की मदद से हिरासत में लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुआ ट्रक पुलिस ने बरामद कर लिया है। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा मीना निर्मलकर और आरोपियों का नाम रितेश दास उर्फ माईकल ,बजरंगी परिहार बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक अमलीडीह निवासी मीना निर्मलकर ने न्यू राजेन्द्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके नाम पर टाटा कंपनी का 12 चक्का ट्रक (CG 07 BC 9172) पंजीकृत है, जिसे उनका पति वीरेंद्र निर्मलकर चलाते हैं। होली त्योहार के चलते 2 मार्च को ट्रक को काली माता मंदिर के पास मेन रोड पर खड़ा किया गया था। 6 मार्च की सुबह करीब 4 बजे जब ट्रक देखने पहुंचे तो वह मौके से गायब मिला। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और टोल प्लाजा के फुटेज खंगाले। फुटेज में दिखा कि आरोपी ट्रक चलाकर वहां से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने संभावित रास्तों के कैमरों की जांच करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के भागने का रूट ट्रेस किया। मामले में एसीसीयू रायपुर, सलीहा थाना (सारंगढ़-बिलाईगढ़) और महासमुंद पुलिस से समन्वय कर कार्रवाई की गई। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सलीहा थाना क्षेत्र से ट्रक सहित दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपी पूर्व में भी जा चुके जेल गिरफ्तार आरोपियों में रितेश दास उर्फ माईकल (26) और बजरंगी परिहार (19) शामिल हैं, जो रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी बजरंगी परिहार पहले भी चोरी के मामले में माना स्थित बाल संप्रेषण गृह में निरुद्ध रह चुका है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


