होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेगी पुलिस: प्रजापति

भास्कर न्यूज | कथारा कथारा ओपी परिसर में होली और ईद पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने व संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति ने किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, और इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाना सभी की जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे होली पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने बताया कि बोकारो पुलिस द्वारा डीजे, अश्लील और भड़काऊ गाने बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। ऐसा करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं होली और ईद पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की। इस मौके पर संतोष कुमार आस,दशरथ महतो, अजय कुमार सिंह, विल्सन फ्रांसिस, कांति सिंह, सुषमा कुमारी, राजेंद्र यादव,विजय यादव, पम्मी सिंह, प्रदीप यादव, सुनीता सिंह, मों कलिम, इकबाल अहमद, शराफत हुसैन, शमशुल हक, हेमू यादव, तापेश्वर चौहान, मुर्शिद अली, राजेश कुमार पांडे, लखन यादव, श्रीमती देवी,आशा देवी, संजोती देवी, गोविंद यादव, इस्लाम अंसारी, रहमान, उत्तम कुमार चौबे आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *