होली के लिए कोलकाता-लालकुआं स्पेशल ट्रेन शुरू:आसनसोल मंडल के पांच स्टेशनों पर होगा ठहराव, 5 मार्च से 26 मार्च के बीच चार ट्रिप में चलेगी

होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता और लालकुआं के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें सीमित अवधि के लिए चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च के बीच कुल चार ट्रिप में चलेगी। यह प्रत्येक गुरुवार को लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। कोलकाता से सुबह 5 बजे रवाना होगी इसी तरह, 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल ट्रेन 7 मार्च से 28 मार्च के बीच चार ट्रिप में संचालित होगी। यह प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से सुबह 5 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की व्यवस्था की गई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अग्रिम आरक्षण कराने और यात्रा के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *