होली खेलने के दौरान विवाद, युवक को लगी गोली:बचाने आए दूसरे युवक को भी पीटा, दोनों अस्पताल में भर्ती

धौलपुर में होली खेलने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट और फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लग गई। उसे बचाने पहुंचे दूसरे युवक को भी गंभीर रूप से पीटा गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, छावड़ी पुरा निवासी अंकेश होली खेलने के लिए संडपुरा गांव गया था। इसी दौरान उसका गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई और आरोप है कि इसी दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें अंकेश के पैर में गोली लग गई। घटना की सूचना मिलने पर अंकेश को बचाने पहुंचे युवक छैलप्रकाश को भी हमलावरों ने पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
अस्पताल चौकी प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि गोली लगने से घायल अंकेश और मारपीट में घायल छैलप्रकाश का उपचार किया जा रहा है। मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और फायरिंग व मारपीट में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *