होली तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी:पारा 2 डिग्री तक गिरने की संभावना, 16 से तापमान में धीरे-धीरे होगी वृद्धि

होली तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी, सर्दी-गर्मी दोनों का अहसास कराएगी
राज्य में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग ने बादल छंटने के बाद 14 और 15 फरवरी को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई है। इसके बाद तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रांची जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट आई, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। शनिवार को भी न्यूनतम पारा गिरने का अनुमान है। हालांकि 16 फरवरी से न्यूनतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी और हल्की गर्मी का अहसास होगा। 17 फरवरी तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को चाईबासा का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और गुमला का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह में पारा तीन डिग्री तक बढ़ा था फरवरी की शुरुआत में रांची को कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई थी। 3 और 4 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई थी। 5 से बादल छंटने के बाद तापमान में हल्की गिरावट आई, 2-3 डिग्री तक पारा गिरने से लोगों को फिर से ठंड का अहसास हुआ। इसके बाद एक बार फिर 11 और 12 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली थी। चौथे सप्ताह तक पारा पहुंचेगा 30 डिग्री तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फरवरी के तीसरे और चौथे सप्ताह में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं। वहीं चौथे सप्ताह तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2020 में फरवरी का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और 2022 में 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अन्य वर्षों में यह 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *