होली-धुलंडी पर और बढ़ेगी गर्मी,मार्च में हीटवेव का अलर्ट:35 डिग्री पार पहुंचा 2 शहरों में अधिकतम तापमान, जानिए-पूरे वीक कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में समय से पहले गर्मी की दस्तक ने लोगों के पसीने छुटा दिए। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। बाड़मेर के बाद फतेहपुर ऐसा शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर, पिलानी, बीकानेर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 2 दिन मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होने, जबकि होली, धुलंडी पर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना जताते हुए तेज गर्मी रहने का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी सीकर के पास फतेहपुर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दोपहर के बाद चूरू, जयपुर, अलवर के एरिया में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए और इन शहरों में हल्की उमस भी रही। जयपुर, बाड़मेर में रात में भी हल्की गर्मी राजधानी जयपुर, बाड़मेर, फलोदी में शनिवार रात में भी हल्की गर्मी महसूस हुई। इन शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। फलोदी में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 21.4, जयपुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मार्च के पहले सप्ताह में तेज गर्मी का अनुमान मौसम विभाग ने राज्य में मार्च के महीने में तेज गर्मी का अनुमान जताया है। संभावना है कि मार्च के तीसरे सप्ताह से कई शहरों में हीटवेव का भी दौर शुरू हो सकता है। वहीं मार्च के पहले सप्ताह में तेज गर्मी पड़ने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकांश शहरों का तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। — अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें। —

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *