उत्तर रेलवे जम्मू मंडल की ओर से त्योहार पर यात्रियों को विशेष सौगात देकर श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के लिए विशेष आरक्षित ट्रेन और श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बनारस के लिए विशेष आरक्षित ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जम्मू मंडल के सीनियर डीसीएम उचित सिंहल के मुताबिक, विशेष आरक्षित ट्रेनों के संचालन का मुख्य उद्देश्य त्योहारों पर यात्रियों की यात्रा को आसान बनाना है। क्योंकि त्योहारों के समय नियमित ट्रेनों भारी भीड़ होती है। विशेष ट्रेनें चलने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाती है। टिकटों की बुकिंग शुरू है। ट्रेनों का लुधियाना, जालंधर, पठानकोट कैंट, जम्मू, ऊधमपुर स्टेशनों पर रुकेंगी। >पहली विशेष ट्रेन (04081, 04082) नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली के बीच चलेगी। ट्रेन (04081) नई दिल्ली से कटरा के बीच 21 फरवरी से 8 मार्च तक 16 फेरों के साथ संचालित की जाएगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात में 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन 12 बजे कटरा पहुंचेगी। ट्रेन (04082) कटरा से नई दिल्ली 22 फरवरी से 9 मार्च तक 16 फेरों के साथ संचालित की जाएगी, जो कटरा से रात में 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। >दूसरी विशेष आरक्षित ट्रेन (04603, 04604) वाराणसी-कटरा-वाराणसी के बीच चलेगी। ट्रेन (04603) वाराणसी से कटरा 24 फरवरी से 8 मार्च तक 4 फेरों के साथ संचालित की जाएगी। यह ट्रेन वाराणसी से सुबह 5 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 6 बजे कटरा पहुंचेगी। ट्रेन (04604) कटरा से वाराणसी 22 फरवरी से 6 मार्च तक 4 फेरों के साथ चलेगी। यह ट्रेन कटरा से शाम को 18:15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन शाम को 7:00 बजे वाराणसी में पहुंचेगी।


