भास्कर न्यूज | बेमेतरा होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में अधिकारी एवं कर्मचारी पेट्रोलिंग तथा फिक्स पॉइंट के माध्यम से चौक-चौराहों पर तैनात रहे। एएसपी हरीश कुमार यादव, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, डीएसपी कौशिल्या साहू, डीएसपी शशिकला उइके तथा रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो सहित सभी थाना-चौकी प्रभारियों और पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी गई। उन्होंने बताया कि होली के दौरान हुड़दंग और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरती। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की गई। हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रही। शहर भर में 13 स्थानों पर फिक्स पॉइंट बनाए गए थे बताया कि शहर में बाजारपारा मस्जिद के पास, पुराना बस स्टैंड, प्रताप चौक, नया बस स्टैंड, नवागढ़ तिराहा, रेस्ट हाउस चौक, मोहभट्ठा बिजली ऑफिस के पास, पांडे तालाब, कोबिया तिराहा, दुर्गा मंदिर चौक नयापारा, गस्ती चौक, सिंघौरी चौक और रांका मस्जिद सहित कुल 13 स्थानों पर फिक्स पॉइंट बनाए गए थे। पूरे शहर में बाइक पेट्रोलिंग भी लगातार की गई। बाइक पेट्रोलिंग के तहत गौरव पथ, सदर रोडपर नजर रखे थे।


