होली पर्व पर जुआ खेलते 10 जुआरी हुए गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | कांकेर दुधावा चौकी अंतर्गत ग्राम मालगांव में होली के दिन जुआ खेल रहे 10 जुआरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी जुआरी एक ग्रामीण घर के पीछे बाड़ी में जुआ खेल रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर दबिश देकर जुआरियों को पकड़ा। पकड़े गए जुआरियों में रितेश कुमार, अनिल ठाकुर, चंद्र शेखर मरकाम, हिरऊराम मंडावी, आशाराम मंडावी, राकेश मरकाम, मकतुल वट्‌टी, भावसिंह वट्‌टी, भंवर सिंह तथा शिवचरण वट्‌टी सभी निवासी मालगांव चौकी दुधावा है। इनके कब्जे से कुल 7010 रुपए नगद तथा ताज के पत्ते बरामद किए गए है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *