भास्कर न्यूज | जामताड़ा होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एर्नाकुलम और मुजफ्फरपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 06085/06086 एर्नाकुलम–मुजफ्फरपुर स्पेशल निर्धारित तिथियों में संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 06085 एर्नाकुलम–मुजफ्फरपुर स्पेशल 20 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 के बीच कुल छह ट्रिप में प्रत्येक शुक्रवार को एर्नाकुलम से रात 9:30 बजे रवाना होगी और चौथे दिन सोमवार सुबह 7:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 06086 मुजफ्फरपुर–एर्नाकुलम स्पेशल 23 फरवरी 2026 से 30 मार्च 2026 के बीच कुल छह ट्रिप में प्रत्येक सोमवार को मुजफ्फरपुर से रात 9:15 बजे रवाना होगी और चौथे दिन गुरुवार सुबह 10:30 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।


