होली पर चलेंगी 14 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, दुर्ग से दो ट्रेनें चलेंगी

भिलाई| होली त्योहार पर गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 1 और 2 मार्च रविवार, सोमवार को चलाई जाएगी। 2 और 3 मार्च सोमवार-मंगलवार को 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग स्पेशल ट्रेन, 1 मार्च को 08863 गोंदिया-छपरा और 3 मार्च को 08864 छपरा-गोंदिया स्पेशल ट्रेन, 2 मार्च को 08865 गोंदिया-छपरा और 4 मार्च को 08866 छपरा -गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन, 1 मार्च को 08753 दुर्ग-मधुबनी, 2 मार्च को 08754 मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन, 2 मार्च को 08861 गोंदिया-पटना होली स्पेशल ट्रेन तथा 3 मार्च को 08862 पटना-गोंदिया होली स्पेशल चलाई जाएगी। बिलासपुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 27 और 28 को चर्लपल्ली-बिलासपुर होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *