होली पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, चित्तौड़गढ़ में होगा ठहराव:महाराष्ट्र और दक्षिण भारत से सीधा रेल कनेक्शन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

होली के त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जिले को बड़ी सौगात दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर ठहरेंगी, जिससे बाहर पढ़ने-काम करने वाले लोगों को सीधी यात्रा सुविधा मिल सकेगी और टिकट की परेशानी भी कम होगी। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि त्योहार के दौरान ट्रेनों में अत्यधिक दबाव रहता है। इसे देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सके और नियमित ट्रेनों पर भीड़ कम हो। चर्लपल्ली-मदार स्पेशल का चित्तौड़गढ़ में ठहराव गाड़ी संख्या 07119 चर्लपल्ली-मदार (अजमेर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी को रात 11:45 बजे चर्लपल्ली से रवाना होकर सोमवार शाम 3:35 बजे मदार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07120 मदार से 3 मार्च को सुबह 8:20 बजे चलकर बुधवार रात 11:20 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन बोलारम, मेडचल, निजामाबाद, नान्देड, पूर्णा जंक्शन, अकोला, खंडवा, इटारसी, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच होते हुए चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, नसीराबाद और अजमेर सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, एक सेकंड एसी, 19 थर्ड एसी और दो पावरकार सहित कुल 22 कोच लगाए गए हैं। तिरूपति-मदार स्पेशल से दक्षिण भारत का जुड़ाव गाड़ी संख्या 07519 तिरूपति-मदार स्पेशल 2 मार्च को सुबह 9:50 बजे तिरूपति से रवाना होकर बुधवार शाम 3:35 बजे मदार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07520 मदार से 5 मार्च को सुबह 8:20 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 11:30 बजे तिरूपति पहुंचेगी। यह ट्रेन रेणिगुंटा, गुडूर, नेल्लोर, गुंटूर, नल्लगोंडा, चर्लपल्ली, निजामाबाद, नान्देड, अकोला, खंडवा, इटारसी, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच होते हुए चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और अजमेर तक जाएगी। ट्रेन में 3 सेकंड एसी, 7 थर्ड एसी, 6 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी और 2 पावरकार सहित कुल 22 कोच रहेंगे। छात्र-कामगारों को राहत, भीड़ का दबाव घटेगा होली पर बड़ी संख्या में लोग अपने गांव-शहर लौटते हैं। चित्तौड़गढ़ से दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के लिए सीधी ट्रेन सुविधा सीमित होने से हर साल यात्रियों को परेशानी होती थी। नई ट्रेनों के संचालन से कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ कम होगी। इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *