होली पर तीन सड़क दुर्घटनाएं, 5 युवक घायल:शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे

रामानुजगंज नगर में होली के अवसर पर शहर में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें कुल 5 लोग घायल हो गए। इन हादसों में दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। पहली घटना वार्ड क्रमांक 1 में हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ग्राम भवरमाल निवासी 20 वर्षीय अमित गुप्ता (पिता नीरज प्रसाद) और 20 वर्षीय अजित पुरी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज़ थी कि 3 युवकों को गंभीर चोटें आते आते बचे। इसी तरह, पार्क रोड स्थित वार्ड क्रमांक 12 में एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। इसके अतिरिक्त, कस्तूरबा छात्रावास के समीप एक अज्ञात व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। समाचार लिखे जाने तक इस घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी। घटनाओं की सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक महामाया शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इन सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *